CG News :बलौदाबाजार में 1458 पदों के लिए, 1300 आवेदन
CG News :छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला आयोजित हुआ, इस मेले में राजस्व मंत्री और रोजगार मंत्री शामिल हुए, उनके द्वारा 75 युवाओं को रोजगार का ऑफ़र लेटर दिया गया |
रोजगार मेले का आयोजन
रोजगार मेला गुरुवार 18 सितम्बर को आत्मनंद स्कूल में आयोजित हुआ था ,इस आयोजन में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और तकनीकी शिक्षा और रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, भविष्य की आवश्यकताओं की जरूरतों को देखते हुए साढ़े तेरह एकड़ में एक एआई हब का निर्माण किया जाएगा और उसका लाभ युवाओं को मिलेगा, उन्होंने शासकीय इंजिनीअरिंग में स्थित आई – हैब – लैब के बारे में भी बात की, इसी कड़ी में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी युवाओं को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी और कहा कि, युवाओं के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी सरकार ने ली है, सरकार निजी और शासकीय दोनों क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान कर रही है ,जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके|
75 युवाओं को ऑफ़र लेटर
रोजगार मेले में ‘हम होंगें कामयाब’ के तहत 60 और जिला रोजगार कार्यालय से 15 युवा शामिल हुए थे, जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में कुल 1458 पद थे, जिनके लिए 1300 से अधिक युवाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे, इनमें कैबिनेट मंत्रियों द्वारा 75 युवाओं को रोजगार का ऑफ़र लेटर दिया गया |