CG News : नगर पालिक निगम रायपुर की सख्त कार्रवाई, वर्षों से लंबित संपत्ति कर पर निगम का कड़ा रुख
नोटिस के बाद भी जमा नहीं किया टैक्स
पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50, बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 और लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 क्षेत्र में संबंधित बकायेदारों को डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद संपत्ति कर जमा नहीं करने पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की।
करोड़ों रुपये का बकाया
जोन 10 क्षेत्र में ज्योति केशवानी/केवलराम केशवानी पर ₹79,23,831, भरत कुमार प्रिथवानी पर ₹1,07,056, किशोर कुमार प्रिथवानी पर ₹11,11,195, ₹39,94,684 व ₹2,66,768 तथा रेखा लाल/एल.के. लाल पर ₹91,890 का बकाया दर्ज था। लंबे समय से कर अदा न करने के कारण इन सभी के छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
निगम की चेतावनी
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर समय पर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।