Bihar News: आज जारी होगा NDA का घोषणापत्र, जनता के सुझाव पर संकल्प-पत्र
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से घोषणा पत्र जारी कर दिए गए हैं, एनडीए द्वारा भी विधानसभा चुनाव के लिए लगातार जनसभाएं की जा रही हैं और आज यानी 30 अक्टूबर को घोषणा पत्र जारी करने की संभावना जताई जा रही है.
केन्द्रीय गृह मंत्री जारी करेंगे घोषणा पत्र
एनडीए की तरफ से यह घोषणा पत्र केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किया जाएगा, इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेन्द्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान सहित एनडीए के सभी सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.
“संकल्प पत्र” दिया जाएगा नाम
भाजपा की ओर से इस घोषणा पत्र को “संकल्प पत्र” नाम दिया जाएगा, भाजपा का कहना है कि, यह घोषणा पत्र जनता से मिले सुझावों को आधार मानकर तैयार किया गया है, पूरे बिहार में सुझाव अभियान चलाया गया था, जिसमें जनता से रोजगार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सुझाव प्राप्त हुए थे, उनमें से कई सहयोगी सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है, संभावना जताई जा रही है कि, एनडीए का यह घोषणापत्र महिलाओं, युवाओं और किसानों पर केन्द्रित रहेगा, भाजपा रोजगार और उद्योग – धंधों को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है.
एनडीए का घोषणापत्र “सुरक्षा, विकास और सबका साथ” के नारे पर आधारित होगा, इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पिछली उपलब्धियों, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा सुधार, रोजगार, सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया जाएगा, घोषणापत्र जारी करने के साथ हीं एनडीए का उद्देश्य यह सन्देश देना है कि, बिहार में स्थिर सरकार और निरंतर विकास के लिए एनडीए हीं सबसे मजबूत विकल्प है.