Bihar News : बिहार में सीएम योगी की रैली, विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कई दिग्गजों का आगमन हो चुका है, केन्द्रीय गृह मंत्री तीन दिनों के बिहार दौरे पर हैं, तो वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सीएम योगी आदित्य नाथ भी चुनावी रैली कर रहे हैं.
सीएम योगी का जनसभा को संबोधन
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, डबल इंजन की सरकार बिहार में पुनः स्थापित हो और इसके नेतृत्व में बिहार की विकास गति तेजी से आगे बढती दिखाई दे, जो कार्य पिछले 20 वर्षों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार ने किया है, वह गति उसी प्रकार बनी रहे.
यूपी-बिहार का संबंध
दानापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि,उत्तर प्रदेश और बिहार का संबंध मात्र एक संबंध नहीं है,यह एक साझी विरासत है, एक आत्मा का संबंध है, एक संस्कृति का संबंध है और एक संकल्प का संबंध है, यह संबंध उसी तरह से अटूट है,जैसे भगवान राम और मां जानकी का संबंध अटूट है.
विपक्ष पर बोला हमला
सीएम योगी ने महा गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि, राजद और कांग्रेस फर्जी मतदान करने की इच्छा पूरी करना चाहते हैं, प्रत्येक मतदाता को अपनी पहचान दी गई है और वह पहचान पत्र दिखाकर हीं मतदान में भागीदारी बढ़ा सकता है, NDA की सरकार उसका समर्थन कर रही है, लेकिन कांग्रेस, राजद और उनके सहयोगी दल चाहते हैं कि, फर्जी मतदान होना चाहिए.