Bihar News: सीएम मोहन बिहार दौरे पर, आज दो विधानसभा क्षेत्र का दौरा
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज दूसरे दिन भी बिहार दौरे पर रहेंगे, सीएम मोहन यादव आज दो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे.
दो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा
सीएम मोहन यादव 17 अक्टूबर को बिहार के गया विधानसभा और हिसुआ विधानसभा के दौरे पर रहेंगे, वे गया विधानसभा क्षेत्र के गाँधी मैदान स्टेडियम और हिसुआ विधानसभा के बागोदर हाईस्कूल से जनसभा को संबोधित करेंगे, सीएम मोहन यादव गया विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर प्रेम कुमार और हिसुआ विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार अनिल कुमार के समर्थन में प्रचार करेंगे.
मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 अक्टूबर को भी बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार में थे, बीते दिनों के दौरे में उन्होंने बिहार के कुम्हरार विधानसभा के बीजेपी उम्मीदवार संजय गुप्ता और विक्रम विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में वोट की अपील की थी.