CG News: रायपुर से दिल्ली-पुणे का हवाई किराया ₹25 हजार के करीब, बैंकॉक-सिंगापुर जाना सस्ता

CG News: रायपुर से दिल्ली-पुणे का हवाई किराया ₹25 हजार के करीब, बैंकॉक-सिंगापुर जाना सस्ता

CG News: रायपुर से दिल्ली-पुणे का हवाई किराया ₹25 हजार के करीब, बैंकॉक-सिंगापुर जाना सस्ता

CG News: छत्तीसगढ़ से देश के बड़े शहरों की हवाई यात्रा इन दिनों यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही है. त्योहारों और शादी के सीजन के चलते रायपुर से दिल्ली और पुणे जाने वाली फ्लाइट्स का किराया काफी बढ़ गया है. 6 नवंबर को रायपुर से दिल्ली का एकतरफा टिकट ₹24,832 तक पहुंच गया है, जबकि पुणे के लिए यात्रियों को ₹23,995 तक खर्च करने पड़ रहे हैं.

आसमान छू रहा फ्लाइट का किराया, होली पर कैसे जाएंगे घर? दिल्ली से पटना 10  हजार पार | Delhi Patna Flight Patna Gaya Flight Ticket Price Hike Holi 2025  - NDTV India

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट घरेलू सफर से सस्ते

ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स पर उपलब्ध किराया दरों के अनुसार, हैदराबाद से बैंकॉक का हवाई टिकट ₹13,427 और सिंगापुर का टिकट ₹13,114 से शुरू हो रहा है. इस तरह कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर हवाई सफर का शुरुआती किराया रायपुर से दिल्ली और पुणे जाने की तुलना में करीब 10 हजार रुपये तक कम है, रायपुर से दिल्ली जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट का किराया ₹24,832 तक है. इसके बावजूद यात्रियों को सफर पूरा करने में करीब 8 घंटे 35 मिनट लग रहे हैं, क्योंकि यह फ्लाइट अहमदाबाद होकर दिल्ली पहुंचती है. यानी महंगा टिकट लेने के बाद भी यात्रियों को लंबा सफर करना पड़ रहा है.

फ्लाइट से ज्यादा किराये की उड़ान, दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ महंगा; टिकट के  दाम 28000 तक पहुंचे - Darbhanga Flight Tickets Soar for Festivals Check  Price Hike and Availability

पुणे के लिए दो स्टॉपेज वाली फ्लाइट का किराया ₹23,995

रायपुर से पुणे जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया ₹23,995 बताया गया है. इस उड़ान में दिल्ली और इंदौर में दो स्टॉपेज हैं. इसके चलते यात्रा पूरी करने में करीब 9 घंटे का समय लग रहा है. वहीं, कम किराये वाला ₹18,684 का विकल्प चुनने पर यात्रियों को दिल्ली में 22 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है, ट्रैवल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के बाद छठ पूजा और शादी का सीजन शुरू होने वाला है. इस वजह से हवाई यात्रा की मांग बढ़ रही है. रायपुर से दिल्ली और पुणे जैसे शहरों में नौकरी करने वाले पेशेवरों और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी काफी है, जिससे इन रूट्स पर यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है.

भारत में तीन नई एयरलाइंस शुरू करने की मंज़ूरी, जानिए इनके बारे में - BBC  News हिंदी

सीमित सीधी उड़ानों से यात्रियों की परेशानी बढ़ी

यात्रियों की बढ़ती मांग और रायपुर से सीधी उड़ानों के सीमित विकल्पों को भी किराया बढ़ने की वजह माना जा रहा है. नवंबर के शुरुआती दो सप्ताह में अधिक मांग के चलते टिकटों की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. दूसरी ओर, ऑफ सीजन और प्रमोशनल ऑफर्स के कारण बैंकॉक और सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर कम कीमत में टिकट उपलब्ध हो रहे हैं, रायपुर से दूसरे शहरों की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग एयरलाइंस और ट्रैवल पोर्टल्स पर किराये की तुलना करनी चाहिए. इसके साथ ही स्टॉपेज, यात्रा में लगने वाला समय और टिकट की शर्तों को भी देखना जरूरी है. हवाई किराया मांग और सीटों की उपलब्धता के अनुसार बदल सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Related Post

One thought on “CG News: रायपुर से दिल्ली-पुणे का हवाई किराया ₹25 हजार के करीब, बैंकॉक-सिंगापुर जाना सस्ता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home