CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा 31 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 4 नवंबर तक चलेगी. भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर के 34 हजार 604 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जिनमें केंद्र और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

छत्तीसगढ़:आत्मानंद स्कूलों के 1,812 पदों पर संविदा भर्ती परीक्षा 31 अक्तूबर  से, प्रवेश पत्र जारी - Chhattisgarh: Cbt For 1,812 Atmanand School Contract  Posts Starts Oct 31; Admit ...

प्रदेश के 7 शहरों में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र

भर्ती परीक्षा के लिए रायपुर, बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के सात शहरों में कुल 24 केंद्र निर्धारित किए गए हैं. रायपुर और बिलासपुर में छह-छह केंद्र बनाए गए हैं, जबकि दुर्ग और भिलाई में चार-चार केंद्र होंगे. इसके अलावा जगदलपुर में दो और चांपा तथा सरगुजा में एक-एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले ही जांच लेने की सलाह दी गई है.

हर दिन तीन पालियों में होगी परीक्षा

कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित है. प्रत्येक पाली में परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी. अभ्यर्थियों को अपनी पाली और रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 सवाल होंगे और कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं. हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी. इस नेगेटिव मार्किंग व्यवस्था को देखते हुए अभ्यर्थियों को सवालों के जवाब सावधानी से देने होंगे. परीक्षा समाप्त होने के बाद विभाग की ओर से मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे.

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से जुड़े जरूरी नियम

लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है. परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी हो सकती है. परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपने प्रवेश पत्र पर दर्ज सभी विवरण और विभाग की ओर से जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.

यह भी पढ़ें : CG News: स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर विवाद, जांच के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home