CG News: स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर विवाद, जांच के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई

CG News: स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर विवाद, जांच के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई

CG News: स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर विवाद, जांच के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूली बच्चों को आसाराम बापू से जुड़ी किताब बांटने का मामला सामने आया है. अभिभावकों की आपत्ति और शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई, जिसके आधार पर स्कूल के प्राचार्य महेश प्रजापति को पद से हटा दिया गया. यह मामला रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है, जहां कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को ‘संस्कार सरिता’ नाम की किताब बांटे जाने की जानकारी सामने आई है.

26 अक्टूबर को बच्चों को बांटी गई थीं किताबें

मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को आसाराम बापू के कुछ अनुयायी स्कूल पहुंचे थे. आरोप है कि प्राचार्य के माध्यम से विद्यार्थियों को ‘संस्कार सरिता’ किताबें वितरित की गईं. बताया गया कि बच्चों को किताब पढ़कर आने के लिए कहा गया था और इसके बाद परीक्षा लेने की बात भी कही गई थी. किताब में आसाराम की तस्वीरें और उनके कथन होने की जानकारी सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया.

अभिभावकों ने जताई आपत्ति, जांच की मांग

किताब वितरण की जानकारी मिलने पर कई अभिभावकों ने विरोध जताया और शिक्षा विभाग में शिकायत की. उनका सवाल था कि स्कूल में इस तरह की किताबें किस आधार पर बांटी गईं और बच्चों को इन्हें पढ़ने के लिए क्यों कहा गया. अभिभावकों ने आसाराम से जुड़े गंभीर आपराधिक मामलों का हवाला देते हुए स्कूल में ऐसी सामग्री के वितरण पर आपत्ति जताई. उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

बच्चों और अभिभावकों के बयान के आधार पर जांच

शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र निरापुरे ने जांच के निर्देश दिए. इसके बाद वाड्रफनगर के खंड शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर जायसवाल स्कूल पहुंचे और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की. जांच के दौरान अभिभावकों और विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए गए. बच्चों ने अपने बयानों में बताया कि उन्हें किताबें स्कूल के प्राचार्य महेश प्रजापति ने बांटी थीं, जांच के बाद 28 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी ने महेश प्रजापति को स्कूल के प्राचार्य पद से हटाने की कार्रवाई की. उन्हें संयुक्त जिला कार्यालय की शिक्षा शाखा में अटैच कर दिया गया है. वहीं, लेक्चरर दुलेश्वर सिंह को रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस कार्रवाई के बाद स्कूल में किताब वितरण को लेकर उठा विवाद चर्चा में है.

यह भी पढ़ें : CG News: बिना विभागीय जांच चौकीदार को रिटायर करना गलत, हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय का आदेश किया निरस्त

Related Post

One thought on “CG News: स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर विवाद, जांच के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home