CGPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

CGPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

CGPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

CGPSC घोटाला: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीजीपीएससी (CGPSC) परीक्षा 2020-2021 घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से करारा झटका लगा है, हाईकोर्ट में टामन सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की सिंगल बेंच ने स्पष्ट किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से अदालत में जमा किए गए दस्तावेजों से शुरुआती तौर पर आरोपी की संलिप्तता और गंभीर भूमिका साफ तौर पर सामने आती है, अदालत ने यह भी टिप्पणी की है कि गंभीर बीमारी और जेल में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव जैसे पुख्ता सबूत पेश किए बिना प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जमानत या छूट का लाभ नहीं दिया जा सकता है.

CGPSC पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार,  एग्जाम प्रोसेस में किया था हेरफेर - major action in cgpsc paper leak case  former chairman ...

जुलाई 2026 में हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीजीपीएससी 2020-21 परीक्षा भर्ती में हुई गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग के इस सनसनीखेज मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को जुलाई 2026 में गिरफ्तार किया था, तब से वे लगातार न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं, इससे पहले रायपुर की विशेष PMLA अदालत ने भी गत 20 अगस्त 2026 को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था, सुनवाई के दौरान पूर्व अध्यक्ष के वकीलों ने उनकी बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए दलील दी थी कि उन्हें हृदय संबंधी परेशानी के चलते 20 अगस्त को अस्थायी पेसमेकर लगाया गया था और आगे स्थायी पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई है, हालांकि अदालत ने इन तर्कों और सह-आरोपियों को जमानत मिलने के आधार को नाकाफी मानते हुए राहत देने से इनकार कर दिया.

सीजीपीएससी घोटाला:पूर्व अध्यक्ष सोनवानी की जमानत याचिका खारिज, जानें  हाईकोर्ट ने क्या कहा - Cgpsc Scam: Former Chairman Sonwani's Bail Plea  Rejected, Know What The High Court ...

ईडी की चार्जशीट में 3.45 करोड़ रुपए की अवैध कमाई

दूसरी ओर, इस पूरे मामले में ईडी की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं, जांच एजेंसी के मुताबिक, परीक्षा भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती गईं, जिसमें प्रश्नपत्र लीक कराने और चुनिंदा व पसंदीदा अभ्यर्थियों के चयन में मदद करने के एवज में भारी आर्थिक लेन-देन किया गया था, ईडी की चार्जशीट में कुल 3.45 करोड़ रुपए की अपराध से अर्जित संपत्ति का उल्लेख किया गया है, चार्जशीट के अनुसार, 33 से अधिक अभ्यर्थियों से कथित तौर पर करीब 3 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने और इस काली कमाई को विभिन्न माध्यमों से अलग-अलग ठिकानों तक पहुंचाने के गंभीर आरोप शामिल हैं, फिलहाल इस बड़े घोटाले की परतें खोलने के लिए जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: कांग्रेस का ‘वोट बचाव, देश बचाओ’ अभियान शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, छत्तीसगढ़ से 8 दिग्गज नेता बने ऑब्जर्वर

Related Post

One thought on “CGPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home