CG News: कोल स्कैम में EOW का बड़ा खुलासा, राजीव भवन पहुंची ₹104 करोड़ की अवैध कोल लेवी

CG News: कोल स्कैम में EOW का बड़ा खुलासा, राजीव भवन पहुंची ₹104 करोड़ की अवैध कोल लेवी

CG News: कोल स्कैम में EOW का बड़ा खुलासा, राजीव भवन पहुंची ₹104 करोड़ की अवैध कोल लेवी

CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाला मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सोमवार को विशेष अदालत में छठवां पूरक आरोप पत्र (Supplementary Chargesheet) दाखिल किया. इस चार्जशीट में जांच एजेंसी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है.

‘राजीव भवन‘ पहुंची ₹104 करोड़ की अवैध रकम

EOW ने दावा किया है कि कोयला परिवहनकर्ताओं से अवैध रूप से वसूली गई कुल रकम में से ₹104 करोड़ की भारी-भरकम राशि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘राजीव भवन’ तक पहुंची. जांच एजेंसी के अनुसार, उस वक्त छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) के अध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल तक इस अवैध लेवी का बड़ा हिस्सा भेजा गया था.

E-Permit प्रणाली से की गई अवैध वसूली

EOW रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2020 में खनिज विभाग की ई-परमिट प्रणाली में बदलाव कर जिला खनिज अधिकारी (DMO) का मैन्युअल अप्रूवल अनिवार्य कर दिया गया था. बिना अप्रूवल के डिलीवरी ऑर्डर (DO) जारी होना बंद हो गया, जिसकी आड़ में ₹25 प्रति टन की दर से अवैध वसूली शुरू की गई. इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी को बताया गया है, जिसने सीएम ऑफिस (CMO) और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग किया.

शेल कंपनियों, राइस मिलों और रिश्तेदारों के जरिए हुई मनी लॉन्ड्रिंग

वसूली गई काली कमाई को छिपाने के लिए रानू साहू के भाई पीयूष साहू, सौम्या चौरसिया के रिश्तेदार अनुराग चौरसिया और कारोबारी सुनील कुमार अग्रवाल व जोगेंदर सिंह का सहारा लिया गया. फर्जी लोन, राइस मिलों और शेल कंपनियों के माध्यम से ₹10 करोड़ से अधिक की बैंक एंट्रियां कराई गईं. आरोप है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा चुनाव में इस्तेमाल किया गया.

व्हाट्सएप चैट और सीक्रेट कोड वाली डायरी से खुले राज

EOW ने हैंडरिटन डायरी, फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट्स और आरोपियों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट को मुख्य साक्ष्य बनाया है. जब्त डायरी में ‘डी’, ‘RP’, ‘JP’, ‘चंद्रा’, ‘भगत’, ‘C PARTY’ और ‘MU’ जैसे कई सीक्रेट कोडवर्ड मिले हैं, जिनके जरिए पैसों के लेन-देन का हिसाब रखा जाता था.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹25 करोड़ की रंगदारी, शोएब ढेबर पर ₹5,000 का इनाम

Related Post

One thought on “CG News: कोल स्कैम में EOW का बड़ा खुलासा, राजीव भवन पहुंची ₹104 करोड़ की अवैध कोल लेवी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home