CG News: छत्तीसगढ़ में पदोन्नति की मांग को लेकर 33 जिलों के शिक्षकों का दुर्ग में हल्लाबोल

CG News: छत्तीसगढ़ में पदोन्नति की मांग को लेकर 33 जिलों के शिक्षकों का दुर्ग में हल्लाबोल

CG News: छत्तीसगढ़ में पदोन्नति की मांग को लेकर 33 जिलों के शिक्षकों का दुर्ग में हल्लाबोल

CG News: छत्तीसगढ़ में टीईटी (TET) पास शिक्षकों की पदोन्नति (Promotion) में हो रही देरी को लेकर प्रदेशभर के शिक्षकों का आक्रोश अब सड़कों पर आ गया है. अपनी मांगों को लेकर राज्य के सभी 33 जिलों से सैकड़ों शिक्षक दुर्ग पहुंचे और विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया.

सीआर जमा होने के बाद भी 4 महीने से अटका मामला

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया के लिए आवश्यक सीआर (CR) सहित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज विभाग के पास जमा कराए जा चुके हैं. शिक्षकों का आरोप है कि शिक्षा मंत्री से जल्द पदोन्नति का आश्वासन मिलने के बाद भी पिछले 4 महीनों से प्रक्रिया ठप्प पड़ी हुई है.

40 हजार शिक्षक कर रहे हैं पदोन्नति का इंतजार

शिक्षकों के अनुसार, प्रदेश में करीब 40,000 टीईटी पास शिक्षक लंबे समय से अपनी पदोन्नति की आस लगाए बैठे हैं. विभाग की इस सुस्ती का सीधा नकारात्मक असर शिक्षकों के करियर और स्कूलों की प्रशासनिक व्यवस्था पर पड़ रहा है.

कल सीएम हाउस घेराव की चेतावनी

शिक्षकों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगें तुरंत पूरी नहीं की गईं, तो वे कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे. इसके बाद भी अगर कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है, तो पूरे प्रदेश के शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे.

‘भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही होगी पदोन्नति‘

दूसरी ओर मामले में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार सभी की चिंताओं को लेकर संवेदनशील है और मामला विचाराधीन है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में विभागीय अधिकारी भर्ती प्रक्रिया में व्यस्त हैं, जिसके पूर्ण होते ही शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: बालोद में दर्दनाक हादसा, लाइब्रेरी से लौट रही पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, रायपुर रेफर

Related Post

One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में पदोन्नति की मांग को लेकर 33 जिलों के शिक्षकों का दुर्ग में हल्लाबोल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home