CG News: बालोद में दर्दनाक हादसा, लाइब्रेरी से लौट रही पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, रायपुर रेफर

CG News: बालोद में दर्दनाक हादसा, लाइब्रेरी से लौट रही पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, रायपुर रेफर

CG News: बालोद में दर्दनाक हादसा, लाइब्रेरी से लौट रही पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, रायपुर रेफर

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा पर पीडब्ल्यूडी (PWD) कॉलोनी के पास एक अज्ञात सिरफिरे युवक ने एसिड फेंक दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

शरीर का दाहिना हिस्सा और चेहरा झुलसा

हमले का शिकार हुई पीड़िता बालोद शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी है, जिसने हाल ही में एमए (MA) की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. एसिड हमले के कारण छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा, चेहरा और आंख का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया है.

गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रायपुर रेफर

घटना के तुरंत बाद एसिड की तेज जलन से तड़प रही छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर और विशेषज्ञ इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है.

तलाश में जुटी पुलिस

घटना बालोद थाना क्षेत्र के आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने की है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पैदल ही आमापारा केनाल (नहर) की दिशा में फरार हो गया. सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी और टीआई समेत पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी गई है. इसके साथ ही हमले में इस्तेमाल किए गए एसिड की प्रकृति और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ESIC स्टाफ नर्स भर्ती मामले में वेटिंग कैंडिडेट को राहत

Related Post

One thought on “CG News: बालोद में दर्दनाक हादसा, लाइब्रेरी से लौट रही पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, रायपुर रेफर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home