CG News: छत्तीसगढ़ का मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

CG News: छत्तीसगढ़ का मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

CG News: छत्तीसगढ़ का मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं.

आज कैसा रहेगा मौसम

आज प्रदेश का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस बनी रह सकती है, हालांकि बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

रायपुर में छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहने की संभावना है. बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. शहर का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

शुक्रवार को भी हुई अच्छी बारिश

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया. वहीं राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और खराब मौसम के समय अनावश्यक यात्रा से बचें. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : CG News: एमसीबी जिले में जनमन योजना की सड़क पर उठे सवाल, तीन महीने में आई दरारें, जांच की मांग तेज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home