CG News: छत्तीसगढ़ GST विभाग की भर्ती परीक्षा रद्द, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक वापस लिपिक पद पर भेजे जाएंगे

CG News: छत्तीसगढ़ GST विभाग की भर्ती परीक्षा रद्द, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक वापस लिपिक पद पर भेजे जाएंगे

CG News: छत्तीसगढ़ GST विभाग की भर्ती परीक्षा रद्द, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक वापस लिपिक पद पर भेजे जाएंगे

CG News: छत्तीसगढ़ के GST विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनाए गए 42 कर्मचारियों को अब उनके मूल पद पर वापस भेजा जाएगा. इन कर्मचारियों का चयन वर्ष 2021 और 2022 में हुई सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के आधार पर किया गया था. बाद में परीक्षा प्रक्रिया को लेकर शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद विभागीय स्तर पर जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने परीक्षा और उससे जुड़े चयन को निरस्त करने का आदेश जारी किया है.

उत्तर-पुस्तिकाओं में मिली समानता

जांच समिति ने परीक्षा प्रक्रिया और उत्तर-पुस्तिकाओं से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की. रिपोर्ट के मुताबिक, कई चयनित अभ्यर्थियों की कॉपियों में एक जैसे उत्तर पाए गए. GST की धाराओं और नियमों से जुड़े प्रश्नों में भी उत्तरों की समानता सामने आने की बात कही गई है. कुछ उत्तर मॉडल आंसर से काफी मिलते-जुलते पाए गए. गणित के कुछ सवालों में बिना रफ वर्क के सीधे उत्तर लिखे होने और डॉ. खूबचंद बघेल की जीवनी पर पूछे गए निबंध में भी कुछ अभ्यर्थियों के जवाब समान पाए जाने का उल्लेख जांच में किया गया है.

परीक्षा रिकॉर्ड में भी मिली कमियां

जांच के दौरान परीक्षा केंद्र की उपस्थिति पंजी उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई. इसके चलते यह सत्यापित करने के लिए मूल रिकॉर्ड नहीं मिला कि परीक्षा में कौन-कौन कर्मचारी शामिल हुए थे. इसके अलावा परीक्षा की समेकित अंक तालिका भी तैयार नहीं किए जाने की जानकारी जांच रिपोर्ट में सामने आई. उत्तर-पुस्तिकाओं में ऐसी कोडिंग व्यवस्था नहीं होने की बात भी कही गई, जिससे कॉपी जांचने के दौरान अभ्यर्थी की पहचान गोपनीय रखी जा सके.

पुनर्मूल्यांकन और आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल

जांच रिपोर्ट के मुताबिक कुछ अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया और दोबारा जांच के बाद कुछ चयनित अभ्यर्थियों के अंक बढ़े. इसके बाद उनके चयन सूची में शामिल होने की बात सामने आई. रिपोर्ट में पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में चयन समिति से जुड़े अधिकारियों की भूमिका का भी उल्लेख है. वहीं परीक्षा से पहले पदों का वर्गवार आरक्षण रोस्टर के अनुसार निर्धारण नहीं किए जाने की बात भी जांच में कही गई है. उत्तर-पुस्तिकाओं और परीक्षा सामग्री के रिकॉर्ड में भी विसंगतियां पाए जाने का उल्लेख है.

मूल लिपिक पद पर होगी वापसी

विभागीय आदेश के बाद 42 कर्मचारियों को वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद से हटाकर उनके मूल लिपिक पद पर वापस भेजा जाएगा. उन्हें उस मूल पद और पदस्थापना पर लौटाया जाएगा, जहां से वे सीमित भर्ती परीक्षा के माध्यम से कर निरीक्षक बने थे. इस परीक्षा की चयन समिति में तत्कालीन अपर आयुक्त कल्पना तिवारी, तत्कालीन संयुक्त आयुक्त एवं वर्तमान अपर आयुक्त टीआर धुर्वे और सहायक आयुक्त रौशन सिंह शामिल थे. भर्ती के समय विभाग के आयुक्त समीर विश्नोई थे.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में महतारी वंदन योजना की पात्रता जांच, 542 हितग्राही अपात्र, 30 लाख की वसूली

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: विदेशी मेडिकल डिग्री वाले डॉक्टरों को हाई कोर्ट से झटका, एक लाख रुपये फीस वापसी और पुराने स्टाइपेंड की मांग खारिज CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, तत्काल काम पर लौटने का नोटिस जारी CG News: बचेली में गेट निर्माण को लेकर विवाद, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अटामी, बोले- आज ही गेट हटाओ CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बढ़ेगी गर्मी, आज कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान CG News: DMF फंड घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ की संपत्तियां अटैच, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट CG News: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन, अंतिम वीडियो में कही थी जल्द लौटने की बात
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home