CG News: बचेली में गेट निर्माण को लेकर विवाद, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अटामी, बोले- आज ही गेट हटाओ

CG News: बचेली में गेट निर्माण को लेकर विवाद, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अटामी, बोले- आज ही गेट हटाओ

CG News: बचेली में गेट निर्माण को लेकर विवाद, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अटामी, बोले- आज ही गेट हटाओ

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में NMDC की ओर से रास्तों पर गेट लगाए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है. स्थानीय लोगों और नगर पालिका की आपत्तियों के बीच भाजपा विधायक चैतराम अटामी खुद मौके पर पहुंचे. यहां उन्होंने NMDC अधिकारियों से बातचीत के दौरान नाराजगी जताई और स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर सवाल उठाए. इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा.

बचेली में गेट निर्माण पर बवाल, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम  अट्टामी, कहा - मेरी सहमति के बिना नहीं होगा कोई काम - Lalluram

अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

विधायक चैतराम अटामी ने अधिकारियों से कहा कि वे फोर्स लगाकर स्थानीय लोगों को डराने या धमकाने की कोशिश न करें. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या फोर्स का इस्तेमाल अधिकारियों के गलत फैसलों को लागू कराने के लिए किया जा रहा है. बातचीत के दौरान विधायक ने कहा, “इस क्षेत्र का विधायक मैं हूं. मेरी इजाजत के बगैर यहां का एक पत्ता तक नहीं हिलेगा. मेरा गुस्सा तुमने नहीं देखा है, मेरा गुस्सा तो महेंद्र कर्मा ने देखा था, जो आज इस दुनिया में नहीं हैं. मुझे कानून मत सिखाओ.”

बचेली में गेट निर्माण पर बवाल, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम  अट्टामी, कहा - मेरी सहमति के बिना नहीं होगा कोई काम - Lalluram

आज ही गेट हटाने की रखी मांग

विधायक ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि रास्तों पर लगाए जा रहे गेट तत्काल हटाए जाएं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो गेट हटाने के लिए पूरी जनता सड़क पर उतरेगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में बैठक बुलाकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की सहमति ली जाए. सभी पक्षों को विश्वास में लेने और जनहित से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करने के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाना चाहिए, विधायक ने कहा कि रास्तों पर गेट लगने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है. किसी व्यक्ति को अस्पताल जाना हो या किसी जरूरी काम से बाहर निकलना हो, तो उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने सवाल किया कि यदि अधिकारियों की मर्जी से कभी भी रास्ता बंद कर दिया जाएगा, तो ऐसे गेट लगाने का क्या औचित्य है.

NMDC बचेली गेट विवाद: विधायक चैतराम अटामी ने अधिकारियों को दी चेतावनी, काम  रोकने की मांग — CGKhabar

हर चौक पर CCTV और गार्ड लगाने का सुझाव

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि यदि रास्तों पर सुरक्षा की चिंता है, तो हर चौक पर CCTV कैमरे लगाए जाएं और गार्ड नियुक्त किए जाएं. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को शक की नजर से देखना उचित नहीं है. बाजार में सब्जी खरीदने आने वाले ग्रामीणों से आधार कार्ड मांगने पर भी उन्होंने सवाल उठाया. विधायक ने कहा कि क्या गांव का हर व्यक्ति बाजार में खरीदारी करने के लिए आधार कार्ड लेकर आएगा. उन्होंने अधिकारियों से स्थानीय लोगों की परेशानियों को समझने और उनके साथ संवाद करने की बात कही.

बचेली में गेट निर्माण पर बवाल, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम  अट्टामी, कहा - मेरी सहमति के बिना नहीं होगा कोई काम - Lalluram

बिना बैठक और जरूरी NOC के निर्माण पर आपत्ति

विधायक ने कहा कि कानून और नियम सभी के लिए समान हैं. बिना बैठक, स्थानीय लोगों की सहमति और जरूरी NOC के निर्माण कार्य करना उचित नहीं है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस मामले में जहां तक चर्चा करना चाहें, इसके लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने अपना संदेश संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने की बात कही, दरअसल, दंतेवाड़ा जिले के बचेली में NMDC की ओर से कुछ रास्तों पर गेट लगाए जा रहे हैं. इस निर्माण को लेकर नगर पालिका और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है. नगर पालिका का कहना है कि जरूरी NOC और निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए बिना गेट का निर्माण किया जा रहा है. इससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है.

स्थानीय लोगों ने भी जताई आपत्ति

स्थानीय लोगों और नगर पालिका की आपत्ति है कि NMDC प्रबंधन ने गेट निर्माण से पहले उनसे जरूरी बातचीत नहीं की और न ही उनकी सहमति ली. इसी मुद्दे को लेकर पिछले कुछ दिनों से NMDC प्रबंधन, नगर पालिका और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक चैतराम अटामी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों से बातचीत की, NMDC अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान विधायक चैतराम अटामी की नाराजगी और चेतावनी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक गेट निर्माण को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बढ़ेगी गर्मी, आज कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान

Related Post

One thought on “CG News: बचेली में गेट निर्माण को लेकर विवाद, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अटामी, बोले- आज ही गेट हटाओ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: विदेशी मेडिकल डिग्री वाले डॉक्टरों को हाई कोर्ट से झटका, एक लाख रुपये फीस वापसी और पुराने स्टाइपेंड की मांग खारिज CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, तत्काल काम पर लौटने का नोटिस जारी CG News: बचेली में गेट निर्माण को लेकर विवाद, NMDC अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अटामी, बोले- आज ही गेट हटाओ CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बढ़ेगी गर्मी, आज कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान CG News: DMF फंड घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ की संपत्तियां अटैच, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट CG News: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन, अंतिम वीडियो में कही थी जल्द लौटने की बात
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home