CG News: बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, 5-डे बैंकिंग समेत इन मांगों पर अड़े कर्मचारी

CG News: बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, 5-डे बैंकिंग समेत इन मांगों पर अड़े कर्मचारी

CG News: बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, 5-डे बैंकिंग समेत इन मांगों पर अड़े कर्मचारी

 CG News: छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स यानी UFBU के आह्वान पर आज बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल में देशभर के 8 लाख से अधिक बैंक अधिकारी और कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया गया है. हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित रहेगा. कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है.

5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग

बैंक यूनियनों की सबसे प्रमुख मांग 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना है. मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ और बैंक प्रबंधन के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते में शनिवार को अवकाश देने पर सहमति बनी थी. इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव था. यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा गया, लेकिन लंबे समय के बाद भी इसे स्वीकृति नहीं मिलने से कर्मचारी नाराज हैं.

कई अन्य मांगें भी लंबित

बैंक कर्मचारियों की मांग केवल 5-डे बैंकिंग तक सीमित नहीं है. यूनियनों की ओर से NPS की जगह OPS लागू करने, पेंशन अपडेट करने, पेंशन पर समान DA देने और ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने जैसी मांगें भी उठाई जा रही हैं. इसके अलावा सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों के मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम का भार उठाने समेत कई अन्य मुद्दों के समाधान की मांग की जा रही है. यूनियनों का कहना है कि इन मांगों पर लंबे समय से पर्याप्त प्रगति नहीं हुई है.

सरकार से नहीं मिला ठोस आश्वासन

8 और 9 सितंबर को मुख्य श्रम आयुक्त और उप मुख्य श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में बैंक यूनियनों और संबंधित पक्षों के बीच बातचीत हुई. UFBU के मुताबिक, इन बैठकों में 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला. इसके बाद हड़ताल वापस लेने या टालने पर सहमति नहीं बन सकी. यूनियनों ने सरकार और बैंक प्रबंधन के रवैये पर नाराजगी जताई है.

अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन

UFBU के अनुसार, मांगों का समाधान नहीं होने पर बैंक यूनियन 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को अलग-अलग एक दिवसीय हड़ताल करेंगी. इसके बाद 25 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है. यूनियनों का कहना है कि कोविड काल समेत कठिन परिस्थितियों में बैंक कर्मचारियों ने लगातार सेवाएं दी हैं. बढ़ते काम के दबाव और तनाव को देखते हुए 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत उनकी मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में 650 किलो नकली पनीर जब्त, ओडिशा भेजी जा रही थी बड़ी खेप

Related Post

One thought on “CG News: बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, 5-डे बैंकिंग समेत इन मांगों पर अड़े कर्मचारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home