CG News: छत्तीसगढ़ में H1N1 का बढ़ता संक्रमण, 115 पहुंची मरीजों की संख्या

CG News: छत्तीसगढ़ में H1N1 का बढ़ता संक्रमण, 115 पहुंची मरीजों की संख्या

CG News: छत्तीसगढ़ में H1N1 का बढ़ता संक्रमण, 115 पहुंची मरीजों की संख्या

CG News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. प्रदेश में एक साथ 10 नए संक्रमित मिलने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 115 तक पहुंच गया है. इनमें 28 मरीज फिलहाल उपचाररत हैं. स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की स्थिति पर नजर रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों की निगरानी कर रहा है.

रायपुर में एक्टिव केस बढ़कर 9 हुए

राजधानी रायपुर में तीन नए H1N1 मरीजों की पहचान हुई है. नए मामलों के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 54 हो गई है. वहीं एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 6 से बढ़कर 9 पहुंच गया है. दुर्ग में भी तीन नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 और एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है.

तीन नए जिलों में भी पहुंचा संक्रमण

H1N1 संक्रमण अब बलौदाबाजार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और उत्तर बस्तर कांकेर में भी दर्ज किया गया है. तीनों जिलों में एक-एक संक्रमित मिला है और सभी मरीजों का इलाज जारी है. धमतरी में अब तक 7 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 4 एक्टिव हैं. कोरबा में 5 संक्रमितों में एक मरीज उपचाररत है, जबकि बेमेतरा में 3 मामलों में एक एक्टिव केस है.

जेल अधिकारी में भी हुई संक्रमण की पुष्टि

रायपुर केंद्रीय जेल से संबंधित एक अधिकारी भी H1N1 की चपेट में आए हैं. जानकारी के मुताबिक, परिवार के साथ कांकेर जाने के दौरान उन्हें बुखार, सर्दी और सांस लेने में परेशानी हुई थी. स्वास्थ्य जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है.

परिवार की भी हुई जांच

अधिकारी के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए परिवार के सदस्यों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पूरी कर ली है. फिलहाल परिवार के अन्य सदस्य स्वस्थ बताए जा रहे हैं. प्रदेश में नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की स्थिति और उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी कर रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फ्लाइट का टायर फटा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home