CG News: PM आवास की पहली किस्त लेकर भी निर्माण नहीं किया तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

CG News: PM आवास की पहली किस्त लेकर भी निर्माण नहीं किया तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

CG News: PM आवास की पहली किस्त लेकर भी निर्माण नहीं किया तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

CG News: बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त मिलने के बावजूद घर का निर्माण शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों पर अब कार्रवाई की तैयारी है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को टीएल बैठक में ऐसे मामलों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देने के निर्देश दिए. तय समय में निर्माण शुरू नहीं होने पर आवास की स्वीकृति निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

करीब 2 हजार मामले लंबित

जिले में करीब 2 हजार ऐसे हितग्राही बताए गए हैं, जिन्हें पहली किस्त मिले डेढ़ से दो साल का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया. कलेक्टर ने SDM और जनपद पंचायत CEO को ऐसे मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. अपात्र पाए जाने पर नियमानुसार जारी राशि की वसूली कर पात्र परिवारों को योजना का लाभ देने को कहा गया है.

अधूरे भवन पर सरपंच पर कार्रवाई

शासकीय राशि के दुरुपयोग या गबन के मामलों में संबंधित सरपंचों के खिलाफ भी नियमानुसार प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. मस्तूरी विकासखंड के दवनडीह में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण अधूरा छोड़ने के मामले में संबंधित सरपंच के खिलाफ धारा 40 के तहत हटाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है. प्रशासन ने निर्माण कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लेने के संकेत दिए हैं.

71 हजार से ज्यादा आवास स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2024 से 2026 के बीच बिलासपुर जिले में 71,722 आवास स्वीकृत किए गए हैं. इनके निर्माण के लिए अब तक करीब 768 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं. बिल्हा में 18,653, कोटा में 17,760, मस्तूरी में 18,999 और तखतपुर में 16,310 आवास स्वीकृत किए गए हैं. राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में DBT के जरिए भेजी जा रही है.

सोलर पैनल और जल संरक्षण पर भी जोर

बैठक में कलेक्टर ने विकास और रोजगारमूलक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के कन्वर्जेंस पर भी जोर दिया. गांवों में चारा उत्पादन और जल संरक्षण की संरचनाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए. प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में करीब 6,500 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं. वहीं एग्रीस्टैक पोर्टल पर करीब 45 हजार किसानों का पंजीयन बाकी है, जिसे अभियान चलाकर पूरा करने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में 240 ई-बसें चलाने की तैयारी, रूट प्लान पर हुआ मंथन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *