CG News: रतनपुर में चोरी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाजपा से जुड़े दो पक्षों में मारपीट

CG News: रतनपुर में चोरी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाजपा से जुड़े दो पक्षों में मारपीट

CG News: रतनपुर में चोरी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाजपा से जुड़े दो पक्षों में मारपीट

CG News: बिलासपुर जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों तरफ से गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई. इसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल की महामंत्री रेहाना बेगम पर एक युवक के साथ चप्पल से मारपीट करने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया.

चोरी के शक से शुरू हुआ विवाद

बताया गया कि मंदिर रोड पर दुकान और होटल चलाने वाले तुषार पटेल की दुकान से करीब एक सप्ताह पहले सामान चोरी हुआ था. उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी. शनिवार को तुषार को महामाया मंदिर के पास दुकान पर काम करने वाला करिया उर्फ मनोज दिखाई दिया. तुषार ने चोरी को लेकर उस पर शक जताया और उसके साथी मोन्टी धीवर से भी पूछताछ की. मनोज ने कथित तौर पर यह जानकारी रेहाना बेगम को दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप

शिकायत के अनुसार, रेहाना बेगम के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई. तुषार पक्ष ने रेहाना सहित कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं. वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है. दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

रेहाना बेगम ने भी दर्ज कराई शिकायत

रेहाना बेगम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फोन आने के बाद वह मौके पर पहुंची थीं. वहां कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. उन्होंने बाल पकड़कर हमला करने, हाथ मरोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है. उनका यह भी कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे मोन्टी और करिया के साथ भी मारपीट की गई.

वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला के युवक पर चप्पल से हमला करने का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, जबकि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों और उनकी भूमिका की अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: पुलिस थानों के CCTV को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 18 महीने तक फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *