CG News: रायपुर में बाबा रामदेव बोले, खतरे में न हिंदू न मुस्लिम, देश का भविष्य खतरे में

CG News: रायपुर में बाबा रामदेव बोले, खतरे में न हिंदू न मुस्लिम, देश का भविष्य खतरे में

CG News: रायपुर में बाबा रामदेव बोले, खतरे में न हिंदू न मुस्लिम, देश का भविष्य खतरे में

CG News: रायपुर पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने देश में चल रहे आंदोलनों और युवाओं की भूमिका पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि देश में न हिंदू खतरे में है, न मुसलमान, न सिख और न ईसाई. अगर कोई चीज खतरे में है तो वह देश का बचपन, जवानी, वर्तमान और भविष्य है. रामदेव ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बचाना आज देश के सबसे बड़े मुद्दों में शामिल होना चाहिए.

बच्चों को आंदोलनों से दूर रखने की अपील

बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ लोग छोटे बच्चों को आंदोलनों में इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उचित नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को आंदोलन में भेज दिया जाएगा तो वह पढ़ाई कब करेगा. उन्होंने कहा कि अन्याय और अव्यवस्था के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है, लेकिन आंदोलन के नाम पर अराजकता का समर्थन नहीं किया जा सकता.

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जरूरत

रामदेव ने देश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है और इसके लिए सरकारों के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति या किसी एक राजनीतिक दल के नेता के लिए पूरी व्यवस्था बदलना संभव नहीं है. युवाओं, रोजगार, पर्यावरण और देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सभी को मिलकर काम करना होगा.

धार्मिक विवादों के बजाय आर्थिक मजबूती पर जोर

महबूबा मुफ्ती के बयान पर रामदेव ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने की आजादी है, लेकिन इस आजादी का इस्तेमाल देश में अराजकता फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए. ईसाइयों के खिलाफ कथित अत्याचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि न हिंदू धर्म खतरे में है, न मुस्लिम और न ईसाई धर्म. उन्होंने धार्मिक विवादों के बजाय देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने और रुपये को डॉलर के बराबर लाने पर ध्यान देने की बात कही.

युवाओं को दिया योग और फिटनेस का मंत्र

रायपुर के इट्सा हॉस्पिटल पहुंचे बाबा रामदेव ने युवाओं से योग को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि योग से संयम बढ़ता है और तनाव व निराशा कम करने में मदद मिलती है. उन्होंने युवाओं को योग के साथ जिम और दौड़ जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान देने की सलाह दी. रामदेव ने कहा कि युवाओं को शरीर से मजबूत, सोच से समझदार और व्यवहार से अच्छा इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा में 1.64 करोड़ का गांजा जब्त, नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *