CG News: रायपुर में सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR, पुराने वीडियो को लेकर विवाद

CG News: रायपुर में सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR, पुराने वीडियो को लेकर विवाद

CG News: रायपुर में सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR, पुराने वीडियो को लेकर विवाद

CG News: रायपुर में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मामला सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो और पोस्ट से जुड़ा है. नेहा सिंह राठौर ने दावा किया था कि धमतरी के कुरूद में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज की जगह भाजपा का झंडा फहराया गया. भाजपा की ओर से इस दावे को गलत बताते हुए कहा गया कि वीडियो पुराना है.

भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने 17 अगस्त को साइबर क्राइम और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के मुताबिक वायरल वीडियो और तस्वीरें 15 अगस्त की नहीं, बल्कि 22 मार्च 2026 को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की हैं. आरोप लगाया गया कि पुराने वीडियो को नए संदर्भ में पेश कर भाजपा और उसके नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की गई.

सुप्रिया श्रीनेत ने भी शेयर किया था पोस्ट

शिकायत में बताया गया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी नेहा सिंह राठौर के पोस्ट को शेयर करते हुए तिरंगे के अपमान से जुड़ी टिप्पणी की थी. कांग्रेस नेत्री डॉ. रागिनी नायक की ओर से भी पोस्ट पर टिप्पणी किए जाने का उल्लेख शिकायत में किया गया है. भाजपा ने इन सोशल मीडिया पोस्ट को भ्रामक बताते हुए कार्रवाई की मांग की.

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद पहली नजर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री के प्रसार से लोगों के बीच गलत जानकारी फैलने और सामाजिक तनाव की स्थिति बनने की आशंका को शिकायत में आधार बनाया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

डिजिटल सबूतों की भी होगी जांच

भाजपा की ओर से पुलिस से वीडियो, तस्वीरों, पोस्ट, कमेंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की गई है. साथ ही पोस्ट के मूल स्रोत और उसकी तकनीकी जानकारी की जांच की मांग भी की गई है. अब पुलिस वायरल वीडियो की वास्तविक तारीख और संदर्भ की जांच करेगी. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर पर सवाल, बारिश में उखड़ी सड़क और धंसा बेस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *