CG News: छत्तीसगढ़ BJP को जल्द मिलेगा नया प्रभारी, इन नामों पर चर्चा तेज

CG News: छत्तीसगढ़ BJP को जल्द मिलेगा नया प्रभारी, इन नामों पर चर्चा तेज

CG News: छत्तीसगढ़ BJP को जल्द मिलेगा नया प्रभारी, इन नामों पर चर्चा तेज

CG News: भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर नई नियुक्तियों के बाद अब छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल प्रदेश प्रभारी की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ही छत्तीसगढ़ का प्रभार संभाल रहे हैं. माना जा रहा है कि केंद्रीय संगठन जल्द ही राज्य के लिए नए प्रभारी के नाम का ऐलान कर सकता है.

2028 चुनाव को देखते हुए बढ़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2028 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पार्टी के भीतर चर्चा है कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए किसी अनुभवी और सक्रिय नेता को जिम्मेदारी दी जा सकती है. हालांकि अंतिम फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा.

कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में

प्रदेश प्रभारी पद के लिए राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, गजेंद्र पटेल और हरीश द्विवेदी के नामों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है. हालांकि इनमें से किसी भी नाम पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. राष्ट्रीय महामंत्रियों के अलावा किसी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या राष्ट्रीय मंत्री को भी छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है.

संदीप पाठक के नाम की भी चर्चा

राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए डॉ. संदीप पाठक का नाम भी चर्चा में है. उनका मूल संबंध छत्तीसगढ़ के मुंगेली से बताया जाता है और वे आम आदमी पार्टी में रहते हुए छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीतिक रणनीति और चुनावी प्रबंधन के अनुभव के चलते उनके नाम को लेकर भी संगठन के स्तर पर चर्चाएं चल रही हैं.

चुनावी रणनीति की अहम कड़ी होगा फैसला

छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को केवल संगठनात्मक बदलाव के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला भाजपा की आगामी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है. नए प्रभारी के सामने संगठन को सक्रिय रखने, सरकार और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. फिलहाल सभी निगाहें केंद्रीय नेतृत्व के अंतिम फैसले पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: पेंशन और सेवा लाभ में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरगुजा कलेक्टर को अवमानना नोटिस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *