CG News: 15,900 रुपये स्टाइपेंड से नाराज इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

CG News: 15,900 रुपये स्टाइपेंड से नाराज इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

CG News: 15,900 रुपये स्टाइपेंड से नाराज इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने डॉक्टरों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की.

इंर्टन डॉक्टरों के द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है - Dainik Bhaskar

62 इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर बैठे

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के 62 इंटर्न डॉक्टर इस आंदोलन में शामिल हैं, उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में उन्हें हर महीने 15,900 रुपये स्टाइपेंड मिलता है, जबकि दूसरे राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को इससे काफी अधिक राशि दी जा रही है.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करते हुए।

दूसरे राज्यों के बराबर स्टाइपेंड की मांग

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि ओडिशा में करीब 44 हजार रुपये, पश्चिम बंगाल में 43 हजार रुपये और कई राज्यों में 30 हजार रुपये से अधिक स्टाइपेंड दिया जाता है, इसलिए छत्तीसगढ़ में भी स्टाइपेंड बढ़ाया जाना चाहिए.

लंबे समय से मांग पूरी होने का इंतजार

डॉक्टरों का कहना है कि वे एक साल तक सरकारी अस्पतालों में नियमित सेवाएं देते हैं, लेकिन वर्तमान स्टाइपेंड उनकी जरूरतों के अनुसार पर्याप्त नहीं है, कई बार आश्वासन मिलने के बाद भी मांग पर ठोस फैसला नहीं हुआ है.

डीन ने सेवाएं प्रभावित नहीं होने की बात कही

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि इंटर्न डॉक्टर प्रशिक्षण का हिस्सा होते हैं और उनके काम नहीं करने से मरीजों के इलाज, जांच और इमरजेंसी सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ रहा है, हालांकि डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: उर्वशी पलांडुरकर के वीडियो से शुरू हुआ विवाद, Gen-Z और राजनीति पर छिड़ी चर्चा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *