CG News: ट्रेन में भोजन की कीमत बढ़ने की तैयारी, नई कैटरिंग व्यवस्था पर रेलवे का फोकस

CG News: ट्रेन में भोजन की कीमत बढ़ने की तैयारी, नई कैटरिंग व्यवस्था पर रेलवे का फोकस

CG News: ट्रेन में भोजन की कीमत बढ़ने की तैयारी, नई कैटरिंग व्यवस्था पर रेलवे का फोकस

CG News: भारतीय रेलवे की नई कैटरिंग पॉलिसी लागू होने के बाद यात्रियों को ट्रेन में भोजन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी के भोजन की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिसके बाद थाली की कीमत 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ सकती है.

80 से 90 रुपए वाली थाली अब 120 तक

वर्तमान समय में ट्रेनों में सामान्य शाकाहारी और अन्य भोजन थालियां 80 से 90 रुपए के बीच मिलती हैं, नई व्यवस्था लागू होने के बाद इनकी कीमत बढ़कर 110 से 120 रुपए तक पहुंच सकती है, रेलवे का कहना है कि बढ़ती लागत और बेहतर गुणवत्ता के लिए कीमतों में बदलाव जरूरी है.

Raipur

पेंट्री कार हटाने की तैयारी शुरू

रेलवे ट्रेनों से पेंट्री कारों को धीरे धीरे हटाने की योजना बना रहा है, इसके पीछे सुरक्षा को मुख्य कारण बताया जा रहा है, चलती ट्रेन में खाना बनाने से आग लगने का खतरा बना रहता है, इसलिए भोजन व्यवस्था को आधुनिक रसोईघरों में शिफ्ट करने की तैयारी है.

ई कैटरिंग और बेस किचन पर जोर

नई कैटरिंग नीति के तहत यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए ई कैटरिंग और क्लस्टर बेस किचन व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा, रेलवे स्टेशनों के पास बने आधुनिक रसोईघरों में भोजन तैयार होगा और तय समय पर यात्रियों तक पहुंचाया जाएगा.

ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगा भोजन

ई कैटरिंग सेवा के विस्तार के बाद यात्री अपने पीएनआर नंबर से ऑनलाइन भोजन बुक कर सकेंगे, यात्रा के दौरान निर्धारित स्टेशन पर उनका ऑर्डर सीधे सीट तक पहुंचाया जाएगा, रेलवे के अनुसार इससे यात्रियों को बेहतर विकल्प और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सकेगा.

यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रेन में भोजन करने वाले यात्रियों का खर्च बढ़ सकता है, प्रस्तावित कीमतों के अनुसार एक थाली पर यात्रियों को 20 से 30 रुपए तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है, लंबी दूरी की यात्रा करने वालों पर इसका ज्यादा असर दिखाई देगा.

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल रेलवे और आईआरसीटीसी की ओर से भोजन की नई कीमतों और कैटरिंग नीति को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, सूत्रों के मुताबिक अंतिम मंजूरी के बाद ही नई दरें और व्यवस्था लागू की जाएगी, यात्रियों को अब रेलवे की घोषणा का इंतजार है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच तेज, EOW-ACB ने अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल ट्रक पकड़ा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *