CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच तेज, EOW-ACB ने अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल ट्रक पकड़ा
CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले की जांच में EOW और ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल किए गए ट्रक को जब्त किया है।
8400 पेटी शराब पहुंचाने का आरोप
जांच में सामने आया है कि एमवी डिस्टलरीज से करीब 8400 पेटी शराब अलग-अलग होटल और बार तक पहुंचाई गई थी। एजेंसी के अनुसार इस नेटवर्क का संचालन अनवर ढेबर के निर्देश पर किया गया।
ट्रक मालिक और उपयोग की जांच जारी
जब्त किया गया ट्रक उद्योग के नाम पर रजिस्टर्ड है। एजेंसी अब इसके मालिकाना हक और इस्तेमाल से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में कई अन्य वाहनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
24 वाहनों पर हो चुकी कार्रवाई
EOW-ACB के अनुसार शराब घोटाले की जांच में अब तक 24 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। कुछ वाहन बेच दिए गए हैं, जिनके स्वामित्व और उपयोग की अलग से पड़ताल की जा रही है।
ऑडिट फर्म पर भी पहुंची जांच टीम
जांच एजेंसी ने सीएसएमसीएल की ऑडिट फर्म के कार्यालय में भी सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED की जांच के आधार पर ACB में मामला दर्ज है। आरोप है कि इस पूरे मामले में 2000 करोड़ रुपए से अधिक की अनियमितता हुई, जिसकी जांच अभी जारी है।