CG News: PM मोदी का छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा, 10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना को मंजूरी

CG News: PM मोदी का छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा, 10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना को मंजूरी

CG News: PM मोदी का छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा, 10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना को मंजूरी

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े मुद्दे उठाए. चर्चा के बाद राजनांदगांव में प्रस्तावित 10,500 करोड़ रुपये की गैस आधारित यूरिया परियोजना को जल्द मंजूरी देने का फैसला लिया गया. इस परियोजना से किसानों को लाभ मिलने के साथ औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

CM साय ने केंद्र से मांगा विशेष सहयोग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं. उन्होंने राजनांदगांव यूरिया परियोजना को जल्द शुरू करने, 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने और रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना के प्रस्ताव पर सहयोग मांगा.

chhattisgarh News

बस्तर विकास का रोडमैप PM को सौंपा

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बस्तर विजन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नियद नेल्ला नार 2.0 और बस्तर मुहिम के जरिए संभाग के 5,542 गांवों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है. इससे करीब 39 लाख लोगों को फायदा मिल रहा है और विकास की रफ्तार तेज हुई है.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार

CM साय ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में बंद पड़े 421 स्कूलों को दोबारा शुरू किया गया है. इसके साथ ही ओरछा और जगरगुंडा में नई एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही है. स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 34 लाख से ज्यादा लोगों की जांच कर उन्हें बेहतर इलाज से जोड़ा गया है.

बस्तर में बढ़ रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी नक्सल हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला बस्तर अब सड़क, रेल, बिजली और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. जगदलपुर-रावघाट रेललाइन सहित कई बड़ी परियोजनाओं पर काम जारी है. इससे क्षेत्र में रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा होंगे.

पर्यटन और संस्कृति को मिलेगी नई पहचान

बैठक में मुख्यमंत्री ने बस्तर की संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि बस्तर दशहरा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है. चित्रकोट और तीरथगढ़ जैसे पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है.

छत्तीसगढ़ में निवेश को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में बढ़ते निवेश की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के बाद करीब 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. राज्य में एआई डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर प्लांट, इलेक्ट्रॉनिक उद्योग और कई नए क्षेत्रों में निवेश शुरू हो रहा है.

AI मिशन और महिला सशक्तिकरण पर जोर

CM विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ 500 करोड़ रुपये के राज्य एआई मिशन के जरिए सुशासन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. वहीं महिला सशक्तिकरण के तहत 10.42 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है और आगे 14 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: दिल्ली दौरे से लौटे दीपक बैज ने भाजपा सरकार को घेरा, संगठन विस्तार से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोले

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *