CG News: अंबिकापुर स्कूल विवाद, छात्र से अश्लील शब्द लिखवाने पर शिक्षिका सस्पेंड
CG News: अंबिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र से आपत्तिजनक शब्द लिखवाने का मामला सामने आया है, आरोप है कि शिक्षिका ने छात्र की नोटबुक में उसकी मां के लिए अश्लील गालियां कई बार लिखने को कहा.

मामला सामने आने पर बढ़ा विवाद
घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद नाराजगी बढ़ गई, लोगों ने स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, जिसके बाद मामला चर्चा में आया और स्कूल प्रबंधन ने इस पर संज्ञान लिया.
स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से खेद जताया, प्रबंधन ने कहा कि ऐसी घटना स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसके लिए कदम उठाए जाएंगे.
शिक्षिका को किया गया निलंबित
स्कूल प्रबंधन ने संबंधित शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, साथ ही पूरे मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी सामने आ सके.
शिक्षा विभाग ने दिए जांच के निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं, उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी, छात्र संगठनों ने भी मामले पर नाराजगी जताई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल सभी की नजर शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर बनी हुई है.