CG News: प्रधानमंत्री ई-बस सेवा की तैयारी तेज, बिलासपुर में यात्रियों के सुझाव से तय होगा बसों का रूट
CG News: बिलासपुर में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा शुरू होने से पहले बसों के संचालन मार्ग तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी ने शहरवासियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और विभिन्न संस्थानों से सुझाव मांगे हैं, प्रशासन का उद्देश्य है कि ई-बसों को ऐसे मार्गों पर चलाया जाए जहां सबसे ज्यादा लोगों का आवागमन होता है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिल सके.

स्कूल कॉलेज और कार्यालयों को मिलेगी प्राथमिकता
ई-बसों के रूट तय करते समय विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, औद्योगिक क्षेत्र, बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी व निजी कार्यालयों से जुड़े लोगों कीअधिकारियों के अनुसार, नागरिकों से मिलने वाले सुझावों का अध्ययन करने के बाद अंतिम रूट तैयार किया जाएगा. कोशिश है कि बस सेवा से लोगों की निजी वाहनों जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा, इसके अलावा आसपास के गांवों और कस्बों से रोजाना बिलासपुर आने वाले छात्रों और कर्मचारियों की सुविधा को भी प्राथमिकता दी जाएगी.
सुझावों के आधार पर बनेगा अंतिम रूट चार्ट
अधिकारियों के अनुसार, नागरिकों से मिलने वाले सुझावों का अध्ययन करने के बाद अंतिम रूट तैयार किया जाएगा. कोशिश है कि बस सेवा से लोगों की निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो और शहर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत बिलासपुर के लिए 50 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी मिली है. योजना के पहले चरण में 35 बसें शुरू की जाएंगी, जबकि बाद में 15 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, इन बसों के संचालन के लिए कोनी में ई-बस डिपो तैयार किया जा रहा है.
कोनी में बन रहा आधुनिक डिपो
कोनी में करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से ई-बस डिपो का निर्माण किया जा रहा है. डिपो का 60 से 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, यहां चार्जिंग स्टेशन, वर्कशॉप, सब-स्टेशन, सिटी बस टर्मिनल और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. डिपो में 14 चार्जिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं, जहां एक साथ 14 बसों को चार्ज किया जा सकेगा.
दिसंबर तक शुरू हो सकती है सेवा
अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण की ई-बसें दिसंबर तक शहर में पहुंचने की संभावना है. बसों के संचालन से पहले रूट तय करने के लिए लोगों की राय को महत्व दिया जा रहा है, नागरिक अपने सुझाव ई-मेल के माध्यम से या नगर निगम के विकास भवन स्थित अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी कार्यालय में लिखित रूप से जमा कर सकते हैं.