CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर अब पूरे प्रदेश में दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज़ से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कई शहरी और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.

रायपुर में दिनभर बारिश के आसार

राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और गरजने की भी आशंका है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खुले मैदान, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है.

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है.

कई जिलों में यलो अलर्ट भी जारी

उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. गरज-चमक के समय सुरक्षित स्थान पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें : CG News: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री को मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home