CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का अंतिम दिन, साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बहस

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का अंतिम दिन, साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बहस

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का अंतिम दिन, साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बहस

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. सदन की कार्यवाही में कई विभागों से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाएंगे, वहीं सरकार और विपक्ष के बीच सबसे बड़ा मुद्दा अविश्वास प्रस्ताव रहेगा.

मंत्री देंगे विभागीय सवालों के जवाब

सत्र के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देंगे. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थानीय निकायों से जुड़ी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी CAG की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे, इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदनों को सदन में प्रस्तुत करेंगे.

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

आज सदन की सबसे बड़ी कार्यवाही विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होगी. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे. प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में अब तक 9 बार आए अविश्वास प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में अब तक 9 बार अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जा चुके हैं. हालांकि हर बार सरकारें अपना बहुमत साबित करने में सफल रही हैं, पहली विधानसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी सरकार के खिलाफ भाजपा ने वर्ष 2002 और 2003 में अविश्वास प्रस्ताव लाया था. इसके बाद डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने 2007, 2011, 2015, 2017 और 2018 में प्रस्ताव पेश किए, वहीं भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा ने वर्ष 2022 और 2023 में अविश्वास प्रस्ताव लाया था, लेकिन कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं हो सका.

आज होगा राज्य गठन के बाद 10वां अविश्वास प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ पेश होने वाला अविश्वास प्रस्ताव राज्य गठन के बाद 10वां प्रस्ताव होगा. इससे पहले सबसे लंबी चर्चा वर्ष 2015 में डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर हुई थी, जो करीब 24 घंटे 25 मिनट तक चली थी, अब सभी की नजरें विधानसभा की बहस और सरकार-विपक्ष के बीच होने वाले सियासी मुकाबले पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: महादेव बेटिंग एप मामले में ED का शिकंजा, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से पूछताछ

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home