CG News: महादेव सट्टा ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग 24 जुलाई तक रिमांड पर

CG News: महादेव सट्टा ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग 24 जुलाई तक रिमांड पर

CG News: महादेव सट्टा ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग 24 जुलाई तक रिमांड पर

CG News: महादेव सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट ने EBIX के चेयरमैन विकास गर्ग को 24 जुलाई तक 10 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है. प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अवैध धन को विदेशी निवेश और शेल कंपनियों के जरिए वैध बनाने की कोशिश की गई.

दिल्ली से गिरफ्तारी, रायपुर में पेशी

ईडी ने विकास गर्ग को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया था. ट्रांजिट रिमांड के बाद उन्हें रायपुर लाया गया और विशेष अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने आगे की पूछताछ के लिए ईडी को रिमांड दे दी है, जांच एजेंसी के अनुसार, कथित अवैध रकम को FPI, FDI, बॉन्ड्स और अन्य निवेश माध्यमों के जरिए दुबई, मॉरीशस, अमेरिका और ब्रिटेन की कंपनियों से भारत लाया गया. ईडी का दावा है कि इन निवेशों के माध्यम से धन को वैध कारोबारी निवेश के रूप में दिखाया गया.

EBIX डील भी जांच के दायरे में

ईडी के मुताबिक, इसी कथित धन का उपयोग अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी EBIX Inc. में करीब 1,175 करोड़ रुपए का निवेश कर हिस्सेदारी खरीदने में किया गया. एजेंसी का आरोप है कि इस निवेश के लिए कई वित्तीय स्रोतों का इस्तेमाल किया गया, जिनकी जांच जारी है.

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच में

ईडी का कहना है कि जांच के दौरान स्काई एक्सचेंज नेटवर्क और उससे जुड़े कई वित्तीय लेन-देन सामने आए हैं. एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि इस कथित नेटवर्क में किन-किन लोगों और कंपनियों की भूमिका रही तथा धन का प्रवाह किन माध्यमों से हुआ.

940.77 करोड़ की संपत्ति अटैच

जांच के दौरान ईडी ने डिजिटल साक्ष्यों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर 940.77 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं. इनमें EBIX में निवेश से जुड़ी हिस्सेदारी और अन्य संपत्तियां शामिल हैं. एजेंसी का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: E20 पेट्रोल विवाद में उपभोक्ता के पक्ष में फैसला, नई कार नहीं दी तो 20.5 लाख रुपए लौटाने होंगे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.