CG News: छत्तीसगढ़ में सड़कों की निगरानी करेगा AI, गड्ढों और दरारों की होगी रियल टाइम पहचान

CG News: छत्तीसगढ़ में सड़कों की निगरानी करेगा AI, गड्ढों और दरारों की होगी रियल टाइम पहचान

CG News: छत्तीसगढ़ में सड़कों की निगरानी करेगा AI, गड्ढों और दरारों की होगी रियल टाइम पहचान

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार अब ग्रामीण सड़कों की निगरानी और रखरखाव के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, AI, तकनीक का सहारा लेने जा रही है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, PMGSY, के तहत बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए AI आधारित निरीक्षण प्रणाली लागू की जाएगी. उपमुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को इस व्यवस्था को जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं.

हर महीने होगी वीडियो आधारित मॉनिटरिंग

विभागीय समीक्षा बैठक में बताया गया कि PMGSY के तहत बनी सभी ग्रामीण सड़कों का हर महीने वीडियो आधारित निरीक्षण किया जाएगा. इसके लिए AI आधारित मोबाइल एप और डिजिटल डैशबोर्ड तैयार किया गया है. यह तकनीक सड़क पर मौजूद गड्ढों, दरारों और अन्य क्षतियों की स्वतः पहचान करेगी, साथ ही उनकी रियल टाइम रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएगी.

पहले सुधरेंगी सबसे ज्यादा खराब सड़कें

AI सिस्टम से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर सबसे अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों की पहचान की जाएगी. इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर उनकी मरम्मत कराई जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा, सड़कों की उम्र बढ़ेगी और ग्रामीण इलाकों में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा.

11 जुलाई से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

नई तकनीक को लागू करने के लिए राज्य सरकार पहले सभी जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी. इसकी शुरुआत 11 जुलाई से होगी. शुरुआती चरण के परिणामों का मूल्यांकन करने के बाद इस AI आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा.

तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता

सरकार का कहना है कि AI आधारित निरीक्षण प्रणाली से सड़क निर्माण और रखरखाव कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी. साथ ही खराब सड़कों की समय पर पहचान होने से मरम्मत कार्य में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर बनेगा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव हब, 175 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजना को मिली मंजूरी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home