CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 626 करोड़ रुपये से अधिक हुए ट्रांसफर

CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 626 करोड़ रुपये से अधिक हुए ट्रांसफर

CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 626 करोड़ रुपये से अधिक हुए ट्रांसफर

CG News: छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है. योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, यानी डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी गई है. लंबे समय से किस्त का इंतजार कर रहीं महिलाओं को अब इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है.

626 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हुई ट्रांसफर

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में 626 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई. राज्य सरकार के अनुसार, योजना शुरू होने के बाद से अब तक महिलाओं को 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है.

डीबीटी के जरिए सीधे खाते में पहुंची राशि

सरकार का कहना है कि योजना की पूरी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे. यदि किसी महिला के खाते में राशि नहीं पहुंची है, तो वह ऑनलाइन अपनी लाभार्थी स्थिति की जांच कर सकती है.

ऐसे करें भुगतान का स्टेटस चेक

महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘लाभार्थी स्थिति’ विकल्प चुनें. इसके बाद मोबाइल नंबर, आधार नंबर या पंजीयन संख्या दर्ज करें. कैप्चा भरकर सबमिट करने पर भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

राज्य सरकार का कहना है कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. नियमित किस्तों के माध्यम से लाखों महिलाओं को घरेलू जरूरतों और आर्थिक सशक्तिकरण में सहयोग मिल रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: दीपक बैज के कार्यकाल पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, PCC अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.