CG News: महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज

CG News: महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज

CG News: महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज

CG News: महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है.

इंटरपोल रेड नोटिस पर हुई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय जांच एजेंसियों की ओर से जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लिया. फिलहाल उसे मस्कट स्थित हाई सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. अब भारत सरकार उसे वापस लाने के लिए औपचारिक प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी कर रही है.

भिलाई से दुबई तक का सफर

सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का निवासी है. शुरुआती दौर में वह कपड़े की दुकान में काम करता था और बाद में जूस की दुकान चलाने लगा. वर्ष 2019 में वह दुबई पहुंचा और अपने सहयोगी रवि उप्पल के साथ मिलकर महादेव ऐप नेटवर्क को विस्तार दिया, जो बाद में बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के रूप में सामने आया.

क्या है महादेव सट्टा ऐप मामला

महादेव ऐप की शुरुआत ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी. इसके जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, पोकर, तीन पत्ती, वर्चुअल गेम्स और अन्य गतिविधियों पर दांव लगाए जाते थे. बाद में इस नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ा और इस पर हजारों करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के आरोप लगे.

जांच एजेंसियों के रडार पर नेटवर्क

वर्ष 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग ने इस नेटवर्क पर कार्रवाई शुरू की थी. जांच एजेंसियों के अनुसार, महादेव ऐप से जुड़े मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है. अब सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को इस मामले में महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर सिम्स की अव्यवस्थाओं पर हाईकोर्ट सख्त, AI से तैयार शपथ पत्र जैसी रिपोर्ट पर जताई नाराजगी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home