CG News: गरियाबंद में बगनई नदी में फंसे 14 मजदूरों का रेस्क्यू, पूरी रात पेड़ पर बिताई

CG News: गरियाबंद में बगनई नदी में फंसे 14 मजदूरों का रेस्क्यू, पूरी रात पेड़ पर बिताई

CG News: गरियाबंद में बगनई नदी में फंसे 14 मजदूरों का रेस्क्यू, पूरी रात पेड़ पर बिताई

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया. बगनई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पुल निर्माण में लगे 14 मजदूर बीच धारा में फंस गए. जान बचाने के लिए सभी मजदूरों ने रातभर एक पेड़ का सहारा लिया, जिसके बाद सुबह संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर

मामला गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र स्थित बीजापाल गांव का है. यहां निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे मजदूर अचानक नदी के तेज बहाव में फंस गए. लगातार बारिश के कारण बगनई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और मजदूर सुरक्षित बाहर नहीं निकल सके.

रातभर पेड़ पर बचाई जान

फंसे हुए 14 मजदूरों में 10 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल थीं. तेज बहाव के कारण रात में रेस्क्यू संभव नहीं हो सका. ऐसे में सभी मजदूरों ने नदी किनारे एक पेड़ पर चढ़कर पूरी रात गुजारी और सुबह होने का इंतजार किया.

संयुक्त रेस्क्यू अभियान में मिली सफलता

घटना की जानकारी मिलते ही गरियाबंद और महासमुंद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया. महासमुंद से पहुंची विशेष रेस्क्यू टीम ने स्थानीय प्रशासन की मदद से अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.

अधिकारी रहे मौके पर मौजूद

रेस्क्यू अभियान के दौरान गरियाबंद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे. अधिकारियों ने लगातार बचाव अभियान की निगरानी की और टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बारिश के बीच सतर्क रहने की अपील

सभी मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों से विशेष सावधानी बरतने और मौसम की चेतावनियों का पालन करने की अपील की.

यह भी पढ़ें : CG News: पहली ही बारिश में पानी-पानी हुआ रायपुर रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जलभराव से यात्री परेशान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home