CG News: रायपुर के नकटी गांव में बड़ी कार्रवाई, विधायक कॉलोनी के लिए 80 मकान हटाए गए

CG News: रायपुर के नकटी गांव में बड़ी कार्रवाई, विधायक कॉलोनी के लिए 80 मकान हटाए गए

CG News: रायपुर के नकटी गांव में बड़ी कार्रवाई, विधायक कॉलोनी के लिए 80 मकान हटाए गए

CG News: राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी परियोजना के लिए सोमवार सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान करीब 80 मकानों को हटाया गया। प्रभावित मकानों में प्रधानमंत्री आवास और इंदिरा आवास योजना के तहत बने कई घर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

कार्रवाई से पहले क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह जब प्रशासनिक टीम मशीनों के साथ पहुंची तो कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया और कार्रवाई रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही।

ग्रामीणों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें कार्रवाई को लेकर पर्याप्त राहत और समय नहीं मिला। कई परिवारों ने घरों से अपना सामान निकालकर सड़क किनारे रखा, जबकि कुछ लोग टूटे मकानों के मलबे के बीच अपने भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त करते नजर आए, कार्रवाई के दौरान एक बच्ची का भावुक बयान भी सामने आया। उसने बताया कि सुबह से घर में खाना नहीं बना, क्योंकि परिवार कार्रवाई की आशंका में घर खाली कराने और सामान समेटने में लगा हुआ था। यह दृश्य मौके पर मौजूद लोगों को भावुक कर गया।

आश्वासन और कार्रवाई पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से बारिश के मौसम में मकान नहीं तोड़े जाने का भरोसा दिया गया था। ऐसे में अचानक हुई कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी और असंतोष देखने को मिला, वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, पात्र परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आवासों में बसाने के लिए आवंटन प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: बालोद NHM भर्ती विवाद गहराया, एक इस्तीफे के बाद भी 10 चयनित अभ्यर्थियों की जांच का इंतजार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.