CG News: जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

CG News: जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

CG News: जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

CG News: जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम के जरिए युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार रुपये की रंगदारी मांगने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर रोहतास से दबोचा गया। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

इंस्टाग्राम फ्रॉड से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग की कहानी

जांजगीर-चांपा जिले में सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर उसे जाल में फंसाया और बाद में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल कर दिया। इसके बाद 70 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की गई।

साइबर सेल की मदद से बिहार तक पहुंची पुलिस

पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली जांजगीर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल की तकनीकी जांच में आरोपी का लोकेशन बिहार के रोहतास जिले में मिला, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर मुख्य आरोपी अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया।

 दो आरोपी पहले से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी अकबर खान (20 वर्ष) ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। मामले में पहले ही दो अन्य आरोपी—प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवम भवानी—को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: रायपुर नगर निगम में हड़ताल से हड़कंप! 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन पर, सेवाएं प्रभावित CG News: रायपुर में भव्य जैन आचार्य पदारोहण महोत्सव! ओम बिरला और सीएम साय हुए शामिल, गूंजा अध्यात्म का संदेश CG News: जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार CG News: बिलासपुर रेल मंडल में किन्नर विवाद से मचा हड़कंप: वायरल वीडियो के बाद ट्रेन में हंगामा, पुलिस जांच में जुटी CG News: गौरेला-पेंड्रा में गर्भवती महिला की मौत से बवाल, चक्काजाम, लापरवाही के आरोप और न्याय की मांग तेज CG News: छत्तीसगढ़ राशन कार्डधारकों के लिए अलर्ट , ई-केवायसी नहीं कराई तो रुक सकता है राशन
panel21.com - panel21 Resources and Information.