CG News: जशपुर को मिली पहली रेल लाइन की सौगात, आजादी के 79 साल बाद जुड़ेंगे रेल नेटवर्क से

CG News: जशपुर को मिली पहली रेल लाइन की सौगात, आजादी के 79 साल बाद जुड़ेंगे रेल नेटवर्क से

CG News: जशपुर को मिली पहली रेल लाइन की सौगात, आजादी के 79 साल बाद जुड़ेंगे रेल नेटवर्क से

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। आजादी के बाद पहली बार जशपुर जिला रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित कर दिया है। इस फैसले से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

करीब 292 किलोमीटर लंबी होगी रेल लाइन

प्रस्तावित रेल परियोजना लगभग 291.881 किलोमीटर लंबी होगी। यह रेल मार्ग रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से शुरू होकर जशपुर जिले के पत्थलगांव से गुजरते हुए झारखंड के लोहरदगा तक पहुंचेगा। इस रेल लाइन के निर्माण से जशपुर पहली बार सीधे रेल संपर्क से जुड़ जाएगा।

विकास की मुख्यधारा में शामिल होगा जशपुर

नई रेल लाइन बनने से जशपुर जिले को परिवहन और संपर्क के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे व्यापार, उद्योग और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा तथा जिले का सामाजिक और आर्थिक विकास तेज गति से आगे बढ़ सकेगा। लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे लोगों के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

जशपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपातों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के लिए देशभर में पहचान रखता है। रेल संपर्क शुरू होने के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को नई मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही होटल, परिवहन और अन्य व्यवसायों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

रेल परियोजना के निर्माण और संचालन के दौरान स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि से क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी, रेल मंत्रालय की अधिसूचना जारी होने के बाद जशपुर समेत पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक रेल लाइन नहीं, बल्कि जिले के भविष्य को बदलने वाली विकास परियोजना है। वर्षों से रेल संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए यह सपना साकार होने जैसा है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत! कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.