CG News: 25 साल से सड़क का इंतजार, सरकारी मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शुरू किया निर्माण कार्य

CG News: 25 साल से सड़क का इंतजार, सरकारी मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शुरू किया निर्माण कार्य

CG News: 25 साल से सड़क का इंतजार, सरकारी मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शुरू किया निर्माण कार्य

CG News: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दक्कोटोला गांव से विकास और सुशासन के दावों पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। पिछले 25 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीण अब सरकारी मदद की उम्मीद छोड़कर खुद ही सड़क बनाने में जुट गए हैं। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर सड़क की मरम्मत और निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

25 साल से बदहाल सड़क

अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खुर्शीटीकुल के आश्रित गांव दक्कोटोला तक पहुंचने वाली सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार आवेदन दिए गए, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की गई, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका, ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। इससे गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से लगभग टूट जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चंदा और श्रमदान से शुरू किया काम

सरकारी स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने इस बार खुद ही सड़क सुधारने का फैसला लिया। गांव के लोगों ने आर्थिक सहयोग और श्रमदान के जरिए सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है, ताकि बरसात में आवागमन पूरी तरह बाधित न हो, ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है। कई बार लोग रास्ते में फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। वहीं स्कूली बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर स्कूल जाना पड़ता है।

सुशासन तिहार में भी उठाई थी मांग

ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार कार्यक्रम में भी सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है, दक्कोटोला के लोगों का कहना है कि यदि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी जनता को खुद चंदा जुटाकर काम करना पड़े, तो विकास और जनकल्याण के सरकारी दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीण अब स्थायी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ की महिला श्रमिकों के लिए खुशखबरी, दीदी ई-रिक्शा योजना में सरकार देगी ₹1.50 लाख तक की सहायता

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: पैरोल पर छूटा हत्यारा 21 साल तक रहा फरार, तेलंगाना से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल CG News: रायपुर के MG रोड पर ऑटोमोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा CG News: जगदलपुर सेंट्रल जेल में 10 दिनों में तीन कैदियों की मौत, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 28 अधिकारियों के तबादले CG News: छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री बोले- मौसम नहीं सुधरा तो टलेगी स्कूल खुलने की तारीख CG News: 25 साल से सड़क का इंतजार, सरकारी मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शुरू किया निर्माण कार्य
panel21.com - panel21 Resources and Information.