CG News: मैनपाट में पीलिया का प्रकोप, पूर्व उपसरपंच समेत 4 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

CG News: मैनपाट में पीलिया का प्रकोप, पूर्व उपसरपंच समेत 4 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

CG News: मैनपाट में पीलिया का प्रकोप, पूर्व उपसरपंच समेत 4 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में पीलिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इलाके के कई गांवों में लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूर्व उपसरपंच सहित चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई मरीज अलग-अलग अस्पतालों में उपचाररत हैं, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) की टीमों को प्रभावित गांवों में भेजा गया है।

पूर्व उपसरपंच समेत 4 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक मैनपाट के नर्मदापुर, कुनिया और आसपास के गांवों में पीलिया के मरीज लगातार मिल रहे हैं।
मृतकों में शामिल हैं:
• कुनिया के पूर्व उपसरपंच जितेंद्र यादव
• नर्मदापुर निवासी भाग्यवती यादव
• बैगहवा गांव की एक युवती
• बरिमा गांव के कक्षा 9वीं के छात्र विकास यादव
हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मौतों के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।

पेयजल की जांच के लिए भेजे गए नमूने

संक्रमण की वजह जानने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची है। टीम ग्रामीणों द्वारा उपयोग किए जा रहे पेयजल के नमूने एकत्र कर रही है, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, अधिकारियों का मानना है कि दूषित पानी बीमारी फैलने की संभावित वजह हो सकता है, हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सरगुजा के CMHO डॉ. पी. एस. मार्को ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को प्रभावित गांवों में भेज दिया गया है, उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने, साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

निजी अस्पतालों में चल रहा मरीजों का इलाज

कई मरीजों का इलाज जीवन ज्योति अस्पताल सहित अंबिकापुर और रायपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि मैनपाट क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण मरीजों को गंभीर हालत में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

लगातार सामने आ रहे मामलों और मौतों की खबरों के बाद मैनपाट के कई गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, नियमित मेडिकल जांच शिविर और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था की मांग की है, प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ धान घोटाला: 23 लाख रुपये की कमी के मामले में हाई कोर्ट सख्त, समिति प्रबंधक की याचिका खारिज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.