CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, महापौर सम्मान निधि से दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, महापौर सम्मान निधि से दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, महापौर सम्मान निधि से दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

CG News : छत्तीसगढ़ सरकार ने UPSC की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) पास करने वाले राज्य के प्रतिभागियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब ऐसे उम्मीदवारों को राज्य सरकार की ओर से ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

UPSC मेन्स में भाग लेने वालों को सम्मान
सरकार ने यह राशि महापौर सम्मान निधि के अंतर्गत देने का निर्णय लिया है, जो कि आमतौर पर नगर निगम क्षेत्र के विशेष उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए प्रयोग की जाती है। इस योजना के तहत अब UPSC जैसी कठिनतम परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि UPSC की सिविल सेवा परीक्षा को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में तीसरा स्थान प्राप्त है। हर वर्ष लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं, लेकिन चयन मात्र 1,000 सीटों तक ही सीमित रहता है।

अन्य राज्यों की पहल:

इससे पहले, तेलंगाना सरकार ने भी UPSC प्रीलिम्स क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की थी। अब छत्तीसगढ़ भी इस राह पर चलते हुए युवाओं को मोटिवेट करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल न केवल राज्य के युवाओं को UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि उनकी आर्थिक सहायता भी सुनिश्चित करेगी। इससे राज्य से अधिक संख्या में प्रतिभाशाली छात्र राष्ट्रीय प्रशासनिक सेवाओं में अपनी जगह बना सकेंगे।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home