CG News: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार

CG News: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार

CG News: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार

CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। अगले पांच दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में दिखा मौसम का असर

शनिवार को राजधानी रायपुर में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। कई इलाकों में बादल छाए रहने से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा।

बारिश और आंधी की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश से तापमान में और कमी आने की संभावना है, मौसम में बदलाव के बावजूद प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है। राजनांदगांव शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।

सरगुजा संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए किसानों और आम नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खुले स्थानों पर खड़े होने, पेड़ों के नीचे शरण लेने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में इबोला को लेकर हाई अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home