CG News: छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बैंक ऑफ इंडिया के जरिए मिलेगा 6 लाख रुपये का जीवन बीमा

CG News: छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बैंक ऑफ इंडिया के जरिए मिलेगा 6 लाख रुपये का जीवन बीमा

CG News: छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बैंक ऑफ इंडिया के जरिए मिलेगा 6 लाख रुपये का जीवन बीमा

CG News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए Bank of India के साथ एमओयू (MoU) किया है। इस समझौते के तहत राज्य के हजारों एनएचएम अधिकारियों और कर्मचारियों को 6 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर मिलेगा। यह सुविधा उन कर्मचारियों को प्रदान की जाएगी जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है। इस पहल को कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सामान्य मृत्यु पर भी मिलेगा बीमा लाभ

नई व्यवस्था के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी 6 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। किसी कर्मचारी के निधन की स्थिति में यह राशि उसके नामित परिजनों को प्रदान की जाएगी। इससे कठिन समय में परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकेगी और उन्हें वित्तीय सुरक्षा का सहारा मिलेगा।

सरकार पर नहीं आएगा अतिरिक्त बोझ

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के लागू होने से न तो राज्य शासन पर और न ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। बीमा सुविधा बैंक द्वारा निर्धारित शर्तों के तहत उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोविड-19 के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर उठ रही मांगों के बीच यह निर्णय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और उनके मनोबल को भी बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर अमित जोगी की पहल, युवाओं को नशे से बचाने के लिए चलाएंगे ‘बेटा बचाओ अभियान’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.