CG News : BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप, छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार हड़ताल पर

CG News : BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप, छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार हड़ताल पर

CG News : BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप, छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार हड़ताल पर

CG News : छत्तीसगढ़ के सीतापुर से बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट का आरोप लगा है। मामले में विधायक समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। घटना के विरोध में प्रदेशभर के 500 से ज्यादा तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा सहित कई जिलों में राजस्व कामकाज प्रभावित हुआ है।

जमीन के काम को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी जमीन संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने राजापुर उप तहसील कार्यालय पहुंची थीं। आरोप है कि काम में देरी और कथित अभद्र व्यवहार को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद विधायक समर्थकों और नायब तहसीलदार के बीच मामला बढ़ गया।

नायब तहसीलदार ने मारपीट का लगाया आरोप

नायब तहसीलदार तुषार मानिक का आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने उन्हें राजापुर बुलाकर मारपीट की। बीच-बचाव में एसडीएम फागेश सिन्हा ने हस्तक्षेप कर उन्हें वहां से बाहर निकाला।

दोनों पक्षों पर काउंटर FIR

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर FIR दर्ज की है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर विधायक और समर्थकों पर शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराएं लगाई गई हैं। वहीं विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार पर भी महिलाओं से जुड़े अपराध और धमकी देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

विधायक बोले- खुद दूंगा गिरफ्तारी

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा है कि वे खुद थाने जाकर गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यह सुशासन की सरकार है और कानून अपना काम कर रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home