CG News : मीसाबंदियों की पेंशन पर गरमाई सियासत, CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर बोला हमला
CG News : छत्तीसगढ़ में मीसाबंदियों की पेंशन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने कहा था कि मीसाबंदियों की पेंशन भाजपा को अपने पार्टी फंड से देनी चाहिए। इस बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है।
CM साय ने दिलाई इमरजेंसी की याद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस आज संविधान की बात करती है, लेकिन 1975 में उसी पार्टी ने देश में इमरजेंसी लागू कर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था। उन्होंने कहा कि गैर-कांग्रेसी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था, जिससे कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ऐसे मीसाबंदियों का सम्मान करती है और कांग्रेस को इस मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
वंदे मातरम विवाद पर भी कांग्रेस पर निशाना
केरल में वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि देश की जनता भारत माता और वंदे मातरम का अपमान करने वालों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जो लोग ‘भारत माता की जय’ बोलने से परहेज करते हैं, देश उनके रवैये को देख रहा है।
रायपुर में राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभारंभ
राजधानी रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि महोत्सव में आम की 250 से अधिक प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने आम जनता से इस अनूठे आयोजन को देखने की अपील की।