CG News: डिप्टी CM विजय शर्मा ने हाईवे पर किया डायल-112 का औचक टेस्ट, पीड़ित बनकर जांची पुलिस रेस्पॉन्स
CG News: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री एवं डिप्टी CM विजय शर्मा ने रायपुर से कवर्धा जाते समय बेमेतरा के पास हाईवे पर नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने खुद पीड़ित बनकर पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को परखा।
खुद बनकर की शिकायत दर्ज
डिप्टी CM विजय शर्मा ने सड़क दुर्घटना और मारपीट के पीड़ित के रूप में डायल-112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वे ढाबे के पास रुककर पुलिस टीम के पहुंचने का इंतजार करने लगे, ताकि रेस्पॉन्स टाइम का वास्तविक परीक्षण किया जा सके।
फिल्मी अंदाज में दिखा निरीक्षण
पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी दृश्य जैसा नजर आया, जिसे सोशल मीडिया पर लोग फिल्म ‘नायक’ के सीन से जोड़कर देख रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम से उन्होंने विस्तार से बातचीत की और सिस्टम की कार्यप्रणाली जानी।
तकनीकी सिस्टम का लिया जायजा
डिप्टी CM ने वाहन में लगे GPS ट्रैकिंग सिस्टम, AI आधारित मॉनिटरिंग और संचार तकनीक का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि शिकायत मिलते ही लाइव लोकेशन के आधार पर टीम को तुरंत रवाना किया जाता है।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
डिप्टी CM विजय शर्मा ने स्पष्ट कहा कि डायल-112 सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि लोगों की आपातकालीन मदद का सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने निर्देश दिए कि रिस्पॉन्स टाइम और व्यवहार में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।