CG News: रायपुर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, गांजा तस्कर रवि साहू की करोड़ों की संपत्ति जब्त

CG News: रायपुर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, गांजा तस्कर रवि साहू की करोड़ों की संपत्ति जब्त

CG News: रायपुर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, गांजा तस्कर रवि साहू की करोड़ों की संपत्ति जब्त

CG News: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर और हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की करोड़ों रुपए की संपत्ति सीज कर दी है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पहली बार एनडीपीएस मामलों में SAFEMA कानून के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके परिवार से जुड़ी 16 संपत्तियों को जब्त किया है।

पत्नी, बेटे और मां के नाम खरीदी गई थीं संपत्तियां

पुलिस जांच में सामने आया कि रवि साहू ने नशे के कारोबार से कमाई गई रकम से पत्नी, बेटे और मां के नाम पर करोड़ों रुपए की संपत्तियां खरीदी थीं। जांच पूरी होने के बाद इन सभी संपत्तियों को कार्रवाई के दायरे में लाया गया। जब्त संपत्तियों की कुल कीमत करीब 7 करोड़ 66 लाख रुपए बताई जा रही है।

आरोपी पर दर्ज हैं 55 आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक रवि साहू लंबे समय से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न थानों में कुल 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को राजधानी में सक्रिय बड़े नशा कारोबारियों में गिना जाता है।

SAFEMA कोर्ट मुंबई को भेजी गई रिपोर्ट

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे मामले का विस्तृत प्रतिवेदन SAFEMA कोर्ट मुंबई को भी भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश है और आगे भी ऐसे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

राजधानी के नशा नेटवर्क पर बड़ा वार

पुलिस की इस कार्रवाई को रायपुर में सक्रिय नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी ताकि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, ड्रॉप आउट छात्रों की पढ़ाई अब हर हाल में होगी पूरी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *