CG News: छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, PTI शिक्षक समेत दो और आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, PTI शिक्षक समेत दो और आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, PTI शिक्षक समेत दो और आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायपुर कोतवाली पुलिस ने 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बेमेतरा जिले के एक स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक जवाहर लाल कुर्रे और विकास सेन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पीटीआई शिक्षक ने हाथ से लिखकर तैयार किया गया प्रश्न पत्र 3 हजार रुपए में कांग्रेस नेता को बेचा था।

NSUI नेता से खुला पूरा राज

इस मामले में पहले एनएसयूआई नेता वेणु कुमार जंघेल को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसे हिंदी का प्रश्न पत्र बेमेतरा जिले के ग्राम बोरतरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक जवाहर लाल कुर्रे ने उपलब्ध कराया था। पुलिस के अनुसार, प्रश्न पत्र पूरी तरह हाथ से लिखा गया था, लेकिन उसका पैटर्न असली पेपर जैसा ही था।

वायरल हुआ था पेपर

13 मार्च की रात सोशल मीडिया और टेलीग्राम ग्रुप्स में 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक होने का मैसेज वायरल हुआ था। मैसेज के साथ दो पन्नों की एक इमेज शेयर की गई थी, जिसमें 15 सवाल लिखे हुए थे। दावा किया गया था कि यह “CG Board 2026 Real Question Paper” है। देखते ही देखते यह इमेज 15 मिनट में करीब 15 हजार छात्रों तक पहुंच गई। खास बात यह रही कि हिंदी का पेपर 14 मार्च को होना था और उससे करीब 10 घंटे पहले ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जांच के घेरे में कई अधिकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब बेमेतरा जिले के परीक्षा केंद्र प्रभारी और एग्जाम कंट्रोलर भी जांच के घेरे में आ गए हैं। शुरुआती जांच में लापरवाही और मिलीभगत की आशंका सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली दीपक मिश्रा ने बताया कि पेपर लीक केस में लगातार जांच जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और लोगों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क और पेपर लीक की प्रक्रिया को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की संख्या आगे और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News: भिलाई में बीयर बोतल टूटने पर दो पक्षों में खूनी झड़प, थाने में भी हुआ जमकर हंगामा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *