CG News: बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक, नक्सलवाद खत्म करने का टारगेट 2026

CG News: बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक, नक्सलवाद खत्म करने का टारगेट 2026

CG News: बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक, नक्सलवाद खत्म करने का टारगेट 2026

CG News: बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य 31 मार्च 2026 से पहले हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि नक्सल उन्मूलन में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, लेकिन अब अभियान तेज किया जाएगा, गृह मंत्री शाह ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में बनाए गए लगभग 70 कैंपों में से एक-तिहाई को “वीर शहीद गुंडाधर सेवा डेरा” के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही बस्तर में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए हर आदिवासी महिला को इस योजना से जोड़ने की बात कही गई।

डेयरी नेटवर्क और पशुधन योजना

सरकार की योजना के तहत बस्तर के हर आदिवासी नागरिक को एक गाय और एक भैंस देने का प्रस्ताव रखा गया है। अगले 6 महीनों में क्षेत्र में बड़ा डेयरी नेटवर्क विकसित करने की बात भी कही गई है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि नक्सल उन्मूलन में राज्य सरकार को उचित सहयोग नहीं मिला। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

चार राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल

बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

विपक्ष का विरोध और वर्चुअल बैठक की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को “खानापूर्ति” बताते हुए आरोप लगाया कि बस्तर के जल, जंगल और जमीन को लेकर बड़ी योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा मौजूद है तो बैठक को वर्चुअल तरीके से भी किया जा सकता था।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नई व्यवस्था: समर वेकेशन में VC सुनवाई, वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग लागू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *