CG News: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद, पूरे प्रदेश में शोक

CG News: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद, पूरे प्रदेश में शोक

CG News: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद, पूरे प्रदेश में शोक

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जहां IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए। यह घटना शनिवार सुबह उस वक्त हुई, जब सुरक्षा बल जंगल क्षेत्र में अभियान चला रहे थे।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

जानकारी के अनुसार, फोर्स को नक्सलियों से जुड़े इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर कोरोसकोडा के जंगल में सर्चिंग की जा रही थी। इसी दौरान IED को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया।

तीन जवान मौके पर शहीद

धमाका इतना तेज था कि तीन जवानों की मौके पर ही शहादत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल जवान को रायपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया, रविवार सुबह नारायणपुर और कांकेर में शहीद जवानों को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शरीर उनके गृह गांवों के लिए रवाना किए गए।

शहीद जवान की थी शादी की तैयारी

शहीद जवानों में शामिल एक जवान की सगाई हो चुकी थी और अगले साल उनकी शादी तय थी। उनके गांव पहुंचते ही “शहीद अमर रहें” के नारों के बीच नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

अधिकारियों का बयान

बस्तर रेंज के वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह अभियान सरेंडर नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर चलाया जा रहा था और इलाके में IED बरामदगी का अभियान जारी था।

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग मेयर अल्का बाघमार का वीडियो वायरल, ठेला हटाने को लेकर बयान पर छिड़ी बहस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.